6 से 12 तक बंद रहेगा रेलवे गेट
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- सीतापुर-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर स्थित मैगलगंज क्षेत्र के बरगावां मार्ग का रेलवे गेट संख्या 28/सी मरम्मत कार्य के चलते 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक गेट से किसी भी प्रकार का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गेट बंद रहने से इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंचें, जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.