रांची, जनवरी 2 -- रांची, संवाददाता। आम नागरिकों को सुलभ, समेकित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर 6 से 10 जनवरी तक सभी प्रखंडों में प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले में यह मेला 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों- नगड़ी, इटकी, राहे और खलारी में लगेगा। स्वास्थ्य मेले के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी। मेले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का टीकाकरण, गैर संचारी रोगों की जांच (बीपी-शुगर), टीबी, मलेरिया, फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोग की जांच, नेत्र एवं दंत चिकित्सा, पोषण परामर्श, परिवार नियोजन सेवाएं तथा आयुष परामर्श निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इ...