सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सीतामढ़ी। जिले के सभी सरकारी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। विभागीय आदेश के आलोक में छह अप्रैल से स्कूल सुबह की पाली में संचालित होंगे। इसके तहत स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:20 बजे छुट्टी होगी, जबकि शिक्षक 12:30 बजे तक स्कूल में मौजूद रहेंगे। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के बाद जिले में नई समय-सारिणी लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुबह 7 बजे तक प्रार्थना एवं चेतना सत्र होगा। इसके बाद 7 से 7:40 बजे तक पहली, 7:40 से 8:20 बजे तक दूसरी तथा 8:20 से 9 बजे तक तीसरी कक्षा संचालित होगी। वहीं 9 से 9:40 बजे तक मध्यान्तर रहेगा, जिसमें प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया जाएगा। मध्यान्तर के बाद 9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.