6 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार के ब्रोशर का किया विमोचन
भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर 6 सितंबर को आयोजित होने वाले एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के ब्रोशर का मंगलवार को विमोचन किया गया। सेमिनार का आयोजन एनएसआई भागलपुर चैप्टर, स्नातकोत्तर गृह विज्ञान आहार एवं पोषण विभाग, टीएमबीयू तथा सफाली संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में होगा। सेमिनार 6 सितंबर को सुबह 11 बजे से सफाली संस्थान सराय में आयोजित होगा। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शेफाली कार्यक्रम की संयोजक और गुलअफशा परवीन आयोजन सचिव होंगी। वहीं सह-अध्यक्ष एवं अध्यक्षता की भूमिका जेपीयू छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. फारूक अली करेंगे। मौके पर सबीहा फैज, छोटू कुमार चंदन, पूजा कुमारी, रूपा कुमारी, मो. रेहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.