6 साल में 1 करोड़ के ऊपर के 5607 बैंक फ्रॉड, Rs.2.32 लाख करोड़ का ठगों ने लगाया चूना
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- वित्त मंत्रालय द्वारा संसद में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021 से 2026 के बीच बैंकों और वित्तीय संस्थानों में एक करोड़ रुपये से अधिक की 5,607 धोखाधड़ी के मामले सामने आए। इन मामलों में कुल 2.32 लाख करोड़ रुपये की राशि शामिल थी। हालांकि, इस छह साल की अवधि में सिर्फ 6,283.14 करोड़ रुपये ही वसूल किए जा सके, जिससे धोखाधड़ी की राशि और वसूली के बीच करीब 2.25 लाख करोड़ रुपये का अंतर रह गया। यह डेटा बैंकों और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों से जुटाया गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि चालू वित्तीय वर्ष में बड़े फ्रॉड के मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वित्तीय वर्ष 2026 में एक करोड़ से अधिक की 1,330 धोखाधड़ी दर्ज की गईं, जो पिछले वर्ष 2025 के 941 मामलों से करीब 41 प्रतिशत अधिक हैं। यह भी पढ़ें- साइबर फ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.