काठमांडू, जुलाई 20 -- छह साल तक भारत के साथ तनाव पालने के बाद आखिर नेपाल को अक्ल आ गई है। उसने भारत के साथ जुड़े विवाद पर यू-टर्न ले लिया है। नेपाल सरकार ने एक रुपए के नए डिजाइन वाले सिक्के की मंजूरी दे दी है। इस नए सिक्के पर नेपाल के उस विवादित मानचित्र की जगह एक मठ की तस्वीर होगी, जिसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था। नेपाल का दावा है कि लिपुलेख और कालापानी उसके क्षेत्र हैं, जबकि भारत का कहना है कि ये इलाके उसके हैं। नेपाल में तत्कालीन केपी ओली सरकार ने मई 2020 में कालापानी और लिपुलेख सहित इन क्षेत्रों को अपने आधिकारिक मानचित्र में शामिल किया था। हालांकि, मंत्रिमंडल के सूत्रों के अनुसार, दो रुपए के सिक्के पर पहले से मुद्रित मानचित्र बरकरार रहेगा।मंत्रिपरिषद ने दी मंजूरी सूत्रों ने बताया कि मंत्रिपरिष...