मुंगेर, जुलाई 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लोकोमोटिव अनुरक्षण व्यवस्था को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मालदा मंडल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जमालपुर लोको शेड में वर्ष 2020 से बंद पड़े डीमिनरलाइज्ड (डीएम) वाटर प्लांट का सफलतापूर्वक पुनरुद्धार कर 20 जुलाई 2026 (सोमवार) से दोबारा चालू कर दिया गया है। इससे एल्को लोकोमोटिवों के अनुरक्षण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा उसकी विश्वसनीयता और सेवा क्षमता पहले से अधिक मजबूत होगी। डीएम वाटर प्लांट का पुनरुद्धार मंडल रेल प्रबंधक, मालदा मनीष कुमार गुप्ता तथा मुख्य प्रेरक शक्ति अभियंता (डीजल एवं आपदा प्रबंधन), पूर्व रेलवे राकेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रोजेक्ट की सफलता वहीं पूर्व रेलवे जमालपुर लोको शेड के सीनियर डीएमई कृष्ण कुमार दास के पर्यवेक्षण में पूरी परियोजना को स...