फरीदाबाद, मई 12 -- फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ के दयालपुर गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने 6 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को अपनी छाती से बांधकर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की पहचान सागर (32) के रूप में हुई है, जो दयालपुर गांव के अपने घर में अकेला रहता था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उसे जुआ और शराब की लत थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।पुश्तैनी घर में अकेला रहता था सागर पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान पर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शुरुआती जांच में इसकी वजह मानसिक तनाव बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दयालपुर गांव निवासी सागर अपने पुश्तैनी घर में अकेला रहता था। करीब एक साल पहले उसका पिता रूपचंद अपनी पत्नी मंजू और दूसरे बेटे भारत के साथ गांव ...