6 साल की बच्ची से छेड़छाड़, 50 साल का काली दास सलाखों के पीछे
गिरडीह, मई 14 -- बगोदर में मासूमों पर बुरी नजर रखने वालों को अब खैर नहीं है। 6 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले 50 वर्षीय अधेड़ काली दास को पुलिस ने घटना के चंद घंटों में ही धर दबोचा। अब आरोपी जेल की सलाखों के पीछे है और पोक्सो एक्ट के तहत कड़ी सजा तय है। घटना बुधवार की है। बगोदर थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत काली दास ने मासूम बच्ची के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ लोगों में आक्रोश था। मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ और आरोपी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बुधवार देर रात में पुष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.