देहरादून, फरवरी 17 -- लक्सर। ऊर्जा निगम की टीम ने कई जगह बिजली की चोरी पकड़ी है। लक्सर डिवीजन के ईई देवेंद्र कुमार ने बताया कि बहादुरपुर खादर में सत्यप्रकाश, मखियाली खुर्द में आलम पुत्र सादिज और अब्बास, खेड़ी खुर्द में अफसर पुत्र मतलूब, इस्तकार पुत्र मुस्तफा और अफराये पत्नी महबूब पर कोतवाली में मुकदमा लिखाया गया है। टीम में विजिलेंस के एई विवेक गुप्ता, पुलिस निरीक्षक मारुति शाह उपनिरीक्षक संजीव त्यागी, एसडीओ अमीचंद, जेई संदीप कुमार, मनोज कुमार सैनी, रामकुमार और लाइन स्टाफ मुंतज़िर, मोनू कुमार, आस मौहम्मद, मौहम्मद अली, मेघराज, नौशाद शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...