6 लेन फ्लाईओवर समेत 995 करोड़ का तोहफा, योगी बोले-सपाइयों के मुंह से आस्था की बात हास्यास्पद
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर जिले के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। विकास कार्यों में टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी लंबे सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित 813.52 करोड़ रुपये की 4 परियोजनाओं का लोकार्पण और 181.77 करोड़ रुपये की 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए योगी ने सपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान आस्था पर प्रहार करने वाले सबसे बड़े आस्थावान बनने का ठेका ले रहे हैं। कांग्रेस व सपा के लोगों के मुंह से आस्था के उपदेश हास्यास्पद लगते हैं। सपा ने अपने शासन में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में बाधा डाली, रामभक्तों पर गोली चलवाईं। कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के अस्तित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.