नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में पीजी को सुरक्षित करने के लिए बनाई जा रही नई पॉलिसी को लेकर सोमवार को शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विभिन्न पीजी मालिकों एवं मैनेजरों से मुलाकात की। इस बैठक में शिक्षा मंत्री ने पीजी संचालकों से छात्र सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की और उनका पक्ष जाना। उन्होंने कहा कि हर वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से छह लाख से अधिक छात्र दिल्ली आते हैं। इनमें से बड़ी संख्या पीजी आवासों में रहती है। उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। इससे पहले आशीष सूद छात्रों से संवाद कर उनकी समस्या को लेकर जानकारी ले चुके हैं。

छात्रों की सुरक्षा शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि राजधानी में छात्रों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और सुव्यवस्थित आवास व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार प्रत...