गया, अप्रैल 14 -- पिछले माह आमस में जमीन कारोबारी से हुई छह लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी डोभी निवासी विकास कुमार है, जिसे डोभी मोड़ से दबोचा गया। प्रभारी थानेदार अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी पहले भी कई लूट मामलों में शामिल रहा है और वर्ष 2022 में डोभी में हुई बड़ी लूट की घटना में भी उसकी संलिप्तता रही है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को कूड़ासिन गांव के पास शेरघाटी-इमामगंज पथ पर बाइक सवार अपराधियों ने डुमरिया के एक जमीन कारोबारी से छह लाख रुपये लूट लिए थे। यह भी पढ़ें- आभूषण दुकान में हुए लूट कांड के मामले में एक बदमाश गिरफ्तार इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.