6 माह में हर घर नल का जल: बुडको एमडी ने दिए सख्त निर्देश
मुंगेर, मई 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पाराशर ने बुधवार को मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में संचालित जलापूर्ति योजना का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर के हर घर तक 6 माह के भीतर शुद्ध पेयजल पहुंचना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एमडी श्री पाराशर ने कहा कि जलापूर्ति योजना के तहत नए कनेक्शन देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। शहर के जिन 13 वार्डों में वर्तमान में पीएचइडी द्वारा पानी की आपूर्ति की जा रही है, उसके लिए रविवार तक डीपीआर तैयार कर तत्काल टेंडर प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने दो टूक कहा कि टेंडर के बाद 6 माह के भीतर हर हाल में कार्य पूर्ण होना चाहिए ताकि लोगों को पानी के लिए भटकना न पड़े।
लीकेज और लो प्रेशर पर एक्शन प्ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.