गोड्डा, जून 3 -- पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट प्रखंड के चौकीदारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विगत 6 महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन के अभाव में परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दवा-इलाज सब ठप पड़ा है। कई चौकीदारों को साहूकारों से कर्ज लेकर घर चलाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ का 13 माह से लंबित मानदेय भुगतान की मांग समस्या की जानकारी समस्या को लेकर चौकीदार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि चौकीदार दिन-रात गांव की सुरक्षा, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों में मदद करते हैं, लेकिन उनका ही वेतन 6 महीने से लंबित है। वेतन नहीं मिलने से सभी का मनोबल टूट गया ...