6 महीने में 10 ग्राम सोना Rs.2.38 लाख तक पहुंच सकता है, $8000 प्रति औंस का अनुमान, अर्थशास्त्री का दावा, 'वजह बनेगा डॉलर'
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- सोने की कीमतों में आने वाले छह महीनों में जबरदस्त तेजी आ सकती है। इसकी कीमत 8,000 डॉलर प्रति औंस (यानी करीब 2.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) तक पहुंचने का अनुमान है। अर्थशास्त्री और फाइनेंशियल एडवायजर अलास्डेयर मैकलियोड ने यह संभावना जताई है। हालांकि, उनका कहना है कि सोने की इस संभावित तेजी के पीछे की वजह सोने की मांग बढ़ना नहीं, बल्कि अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना होगा। बुलियनवॉल्ट के आंकड़ों के मुताबिक, सोना 3,580.57 डॉलर प्रति औंस पर था। इस स्तर से 8,000 डॉलर तक पहुंचने के लिए कीमत में करीब 123% की तेजी जरूरी होगी। भारत में 8,000 डॉलर प्रति औंस के हिसाब से सोने की कीमत करीब 2.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बैठती है। यह अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत है। इसमें आयात शुल्क, जीएसटी और अन्य स्थानीय लागत शामिल नहीं हैं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.