नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह कार फाइनेंशियल ईयर 2027 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान देश की बेस्ट-सेलिंग प्रीमियम हैचबैक बन गई। इस दौरान मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) को 1,08,569 लोगों ने खरीद डाला। भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख से लेकर 9.99 लाख रुपये तक जाती है।50.81% बढ़ गई बिक्री बता दें कि इस दौरान सालाना आधार पर बलेनो की बिक्री में 50.81 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 71,989 यूनिट था। कंपनी ने हाल में ही नई मारुति बलेनो को बड़े अपडेट के साथ मार्केट में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स, पावरट...