6 मई को होगा दस्तावेज सत्यापन, चयनित अभ्यर्थियों को बुलावा
शाहजहांपुर, मई 4 -- शाहजहांपुर। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथि घोषित कर दी है। चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के बाद अब अपने शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल भर्ती एवं सेवा शर्तें नियमावली-2019 के तहत की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र की दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां लेकर 6 मई 2026 को प्रातः 11 बजे बीएसए कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। यह भी पढ़ें- UPTET 2026 Registration Last Date : यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा मौका हाथ से न जाए, आज बंद हो जाएगी आवेदन विंडो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.