नई दिल्ली, जुलाई 5 -- उभरते हुए तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने रविवार को श्रीलंका ए के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया ए को धमाकेदार जीत दिलाई। उन्होंने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में 10 विकेट हॉल लेकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। पहला अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ था, इसलिए इस नतीजे से मेहमान टीम ने 1-0 से सीरीज जीत ली। हाल ही में 6 फीट 5 इंच के बरार को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिला था, जहां पर उन्होंने तीन मैचों में सात विकेट चटकाए थे। इंडिया ए के लिए दमदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में भी एंट्री मिल सकती है। भारत अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ और फिर न्यूजीलैंड में टेस्ट खेलने वाला है, ऐसे में बरार के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं चर्चा कर सकते हैं। गुरनूर-नबी ने झटके विकेट इंडिया ए ने चौथे दिन अपनी पहली पा...