संवाददाता, फरवरी 15 -- लखनऊ के चौक क्षेत्र की फूल वाली गली में पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने एक मादा डॉगी पर तेजाब डाल दिया। इस अमानवीय घटना में डॉगी बुरी तरह झुलस गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि डॉगी ने इसी सप्ताह गली में छह पिल्लों को जन्म दिया था, जिससे घटना ने स्थानीय लोगों और पशुप्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है।6 पिल्लों को जन्म देने वाली डॉगी से बर्बरता स्थानीय निवासियों के अनुसार, शनिवार सुबह डॉगी के दर्द से कराहने और जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि डॉगी का शरीर कई जगह से बुरी तरह जला हुआ था। तेजाब के कारण उसके पैर, जबड़े और सीने की त्वचा झुलस गई थी और कुछ स्थानों पर हड्डियां तक दिखाई दे र...