लखीमपुरखीरी, जून 24 -- फरधान थाने के गांव अग्गर बुजुर्ग में हुए विवाद में पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उधर घटना में चार पुलिस कर्मियों की भी लापरवाही सामने आई है। एसएसपी ने सभी को सस्पेंड कर दिया है। फरधान थाने के गांव अग्गर बुजुर्ग में सोमवार को मोहर्रम के त्योहार पर छठी का जुलूस निकल रहा था। बताया जाता है कि जुलूस पर गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचा तो जुलूस में चल रही लोगों की वजह से धूल उड़ी। यह भी पढ़ें- 6 नामजद, 7 अज्ञात पर मुकदमा, लापरवाही में चार सिपाही सस्पेंड इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। उनका कहना था कि धूल भंडारे के खाने में जा रही है। इसी को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। दोनों पक्ष आपस...