मधुबनी, अप्रैल 8 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले के सभी छह नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने इसके लिए विस्तृत आदेश जारी किया है। यह चुनाव 18 अप्रैल को होगी। जिले के मधुबनी नगर निगम, झंझारपुर नगर परिषद तथा जयनगर, बेनीपट्टी, फुलपरास और घोघरडीहा नगर पंचायत में एक साथ 18 को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नामांकन 8 बजे से 10 बजे तक लिया जाएगा, इसके बाद 11 बजे से मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना, परिणाम घोषणा, प्रमाण पत्र वितरण और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में बिना किसी विराम के संपन्न कराई जाएगी।सभी निकायों के लिए पदाधिकारी प्रतिनियुक्तमधुबन...