देवघर, अप्रैल 4 -- सारठ मुश्लिम टोला स्थित हजरत मखदूम शाह जहानिया जहागस्त रहमतुल्लाह अल्लाह के दरगाह पर 29 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 6 दिवसीय वार्षिक उर्स मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शनिवार की सुबह मकदुम बाबा के पवित्र दरगाह पर सलातो सलाम पढ़कर उर्स मेला की समाप्ति कर दी गई। इस पवित्र मजार पर दूर-दराज से हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के श्रद्धालु मन्नते मांगने पहुंचते हैं। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा मांगी गई मन्नतें पूर्ण होने पर हजरत मखदूम शाह के दरगाह पर गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं द्वारा चादर पोशी किया जाता है। गौरतलब है कि श्रद्धालुओं द्वारा मखदूम बाबा के दरगाह पर प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में हिन्दू मुस्लिम श्रद्धालुओं द्वारा चादरपोशी किया जाता है। यह मेला इस क्षेत्र में साम्प्रदायिक सद्भाव का एक मिशाल पेश करता है। देवघर जिल...