चतरा, अगस्त 18 -- चतरा संवाददाता झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के आह्वान पर जेएसएलपीएसी में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों द्वारा अपनी वर्षों पुरानी मांगों, विशेषकर एल-7 वेतनमान लागू करने को लेकर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल आंदोलन छठे दिन भी शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक जारी रहा। राज्य के विभिन्न प्रखंड एवं जिला स्तर पर कार्यरत कुल 372 डाटा एंट्री ऑपरेटर इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हैं। हड़ताल के कारण जेएसएलपीएस से संबंधित ऑनलाइन कार्य, डाटा एंट्री एवं विभिन्न डिजिटल कार्यों का संचालन व्यापक रूप से प्रभावित रहा। इस क्रम में संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मुलाकात कर डाटा एंट्री ऑपरेटरों की मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया गया। भोक्ता ने संघ की मांगों को जायज बताते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया कि ...