6 दिन से थाने में रखा है ITBP जवान के मां का कटा हाथ, CMO के आदेश के इंतजार में पुलिस
प्रमुख संवाददाता, मई 27 -- UP News: यूपी के कानपुर में आईटीबीपी जवान की मां के कटे हाथ के प्रकरण में रेल बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तो शुरू कर दी है लेकिन छह दिन पहले सील किए गए हाथ को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। कटा हुआ हाथ रेल बाजार पुलिस के मालखाने में रखा हुआ है। जांच के लिए उसे कहां भेजा जाए, पुलिस सीएमओ के आदेश का इंतजार कर रही है। महाराजपुर आईटीबीपी की 32वीं वाहिनी में तैनात जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी की 13 मई को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, साथ ही हार्ट की भी समस्या थी। विकास ने मां को कृष्णा हास्पिटल में भर्ती कराया। उनके स्वास्थ्य में तो सुधार आया लेकिन दाहिना हाथ काला पड़ने लगा। विकास मां को पारस हॉस्पिटल ले गए। जहां 17 मई को उनकी मां का हाथ काटना पड़ा। इस कटे हुए हाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.