नई दिल्ली, जून 11 -- भारतीय रेलवे ने झारखंड में ट्रेन संचालन पर बड़ा अपडेट दिया है। रेलवे के अनुसार, इस महीने 6 दिन लगातार दर्जनभर ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने इसकी वजह भी बताई है। रेलवे के अनुसार, टाटानगर के सलगाझुरी में लाइन बिछाने और अन्य मरम्मत कार्यों के चलते 19 से 24 जून तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। दक्षिण पूर्व जोन से लाइन ब्लॉक का आदेश आया है। हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस अप-डाउन में 20 जून, 21 जून, 23 जून और 24 जून को रद्द रहेगी। इसके अलावा टाटा-खड़गपुर पैसेंजर 19 से 24 जून और टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन 20 से 24 जून तक नहीं चलेगी। टाटानगर-खड़गपुर मेमू और खड़गपुर-टाटानगर मेमू 16 से 24 जून तक रद्द रहेगी। दूसरी ओर, झाड़ग्राम-धनबाद का परिचालन 22 और 24 जून को रद्द रहेगा। इधर, टाटानगर से धनबाद, इतवारी और हटिया की ट्रेनें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.