नई दिल्ली, जून 19 -- न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी जारी है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 11 पर्सेंट की तेजी के साथ 198.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपने प्रस्तावित IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अपना ड्रॉफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) जमा कर दिया है, इसी के बाद न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयर रॉकेट बन गए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का IPO करीब 30000 करोड़ रुपये का होगा। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। NSE के आईपीओ में 1.05 करोड़ तक शेयर बेचेगी कंपनीड्रॉफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड NSE के आईपीओ में हिस्सेदारी बेचने वाली शेयरधारकों में से एक होगी। न्यू इंडिया एश्योरेंस ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए नेशनल स्टॉक एक्...