रांची, मार्च 31 -- छह ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्यूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के द्वारा चलाई जाएगी। ये जानकारी सोमवार को रांची रेलवे स्टेशन में हुई प्रेसवार्ता में आईआरसीटीसी रांची के संयुक्त महाप्रबंधक एसके सोरेंग ने दी।6 ज्योतिर्लिंग कौन से हैं बताया कि इस ट्रेन का शुभारंभ 11 मई को झारसुगुड़ा से होगा। यह यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी। यात्रा के दौरान उज्जैन का श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ का श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारका का श्री द्वारकाधीश मंदिर व श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी का श्री साईं दर्शन, नासिक का श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग व औरंगाबाद का श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा। य...