जमशेदपुर, जून 1 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग का काम छह जून तक ही पूरा कर लेना है। पहले इसके लिए 14 जून तक का समय दिया गया था। परंतु अब सरकार ने इसकी अवधि एक सप्ताह घटा दी है। साथ ही सभी जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि अभी तक जिन प्रगणकों ने काम शुरू नहीं किया है, वहां काम शुरू कराएं। काम शुरू नहीं करने की स्थिति में उन पर कार्रवाई करें। एक प्रगणक को 150 से 200 के बीच घर दिये गये हैं। शनिवार को इस विषय पर वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था, जिससे सभी जिलों के जिला जनगणना पदाधिकारी और अपर जिला जनगणना पदाधिकारी जुड़े थे। जिले के जनगणना पदाधिकारी एडीसी और अपर जिला जनगणना पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...