मधुबनी, मई 29 -- मधुबनी,एक संवाददाता। किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आगामी 6 जून को जिले की सभी शाखाओं में कृषि ऋण आउटरीच कैंप आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत किसानों को कृषि से जुड़ी विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ऋण स्वीकृति और वितरण भी किया जाएगा। अग्रणी जिला प्रबंधक गजेंद्र मोहन झा ने बताया कि मधुबनी जिले में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सभी 20 शाखाओं में यह कैंप लगाया जाएगा। कैंप में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), डेयरी विकास, मत्स्य पालन, पशुपालन, मुर्गी पालन, ग्रामीण भंडारण, फूड प्रोसेसिंग, पीएमएफएमई, एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस जैसी योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- छह जून को कृषि ऋण आउटरीच ...