लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- लखनऊ विश्विद्यालय की परीक्षाओं का दौर एक बार फिर जिले के महाविद्यालयों में शुरू होने जा रहा है। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 जनवरी से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रवेश व्यवस्था से लेकर निगरानी तक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य हेमंत पाल ने बताया कि इस सत्र की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में महाविद्यालय में लगभग दो हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व छात्रों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.