कन्नौज, जनवरी 3 -- कन्नौज,संवाददाता। एसआईआर कार्यक्रम के तहत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा। यह प्रकाशन जिले के सभी मतदेय स्थलों पर किया जाएगा, जिससे मतदाता अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों की जांच कर सकें और किसी भी त्रुटि के सुधार हेतु समयबद्ध रूप से दावे व आपत्तियां प्रस्तुत कर सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए 4 जनवरी को बीएलओ एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बीएलए को एएसडी सूची जिनमें अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं का विवरण है वह उपलब्ध कराई जाएगी। जिला स्तर पर यह सूची डीइओ पोर्टल पर भी सार्वजनिक की गई है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और ...