चतरा, मई 10 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। चतरा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने शनिवार शाम एक तस्कर को 6 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक कान्हाचट्टी गांव निवासी दिलीप ठाकुर पिता गांगो ठाकुर है। बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मुल्य 60 हजार रूपये के आस-पास बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार भेजा जाएगा जेल पुलिस की कार्रवाई एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि जिले के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हेसापारम गांव से बीके हाई स्कूल कान्हाचट्टी की ओर जाने वाली सड़क से एक व्यक्ति लूना मोटरसाइकिल पर अवैध नशीला पदार्थ लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और बीके हाई स्कूल से पांडेमहुआ...