नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- कार लवर्स के लिए अगला महीना बेहद एक्साइटिंग रहने वाला है। मई 2026 में इंडियन मार्केट में कुछ बेहतरीन कारों की एंट्री होने वाली है। इनमें ICE के साथ EV मॉडल भी शामिल हैं। लॉन्च होने वाली नई कारों में ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ टाटा सिएरा ईवी और वर्टस फेसलिफ्ट का भी नाम है। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन कारों में आपको क्या कुछ नया देखने को मिल सकता है। Maruti Suzuki Brezza Facelift मारुति सुजुकी अगले महीने अपनी पॉप्युलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च करने वाली है। अपकमिंग ब्रेजा में वही 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन होगा जो फ्रॉन्क्स में ऑफर किया जाता है। यह इंजन लगभग 100 बीएचपी की ताकत और 147 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। फेसलिफ्ट ब्रेजा में एक नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया ज...