हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी। 6 कुमाऊं के पूर्व सैनिकों ने रविवार को कालाढूंगी रोड स्थित एक बारात घर में अपनी बटालियन का 86वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि 1962 युद्ध के योद्धा कैप्टन कृपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अध्यक्ष कै.अर्जुन सिंह बिष्ट की ओर से बटालियन का इतिहास सुनाया गया और 1962 के वीर योद्धा और वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम कुमाउनी बैंड की ओर से प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में कैप्टन पुष्कर सिंह भंडारी, सूबेदार मेजर महेश सिंह नेगी, गौरव सेनानी हयात सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...