6 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार, 72 हजार नगद बरामद
गढ़वा, मई 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला पुलिस ने थाना क्षेत्र के हूर मधेया गांव स्थित एक किराना दुकान से गुरुवार को छह किलो गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हूर मधेया गांव निवासी चंद्र देव चौधरी, राजकुमार चौधरी, रंका थाना क्षेत्र के सलेया गांव निवासी मनोज प्रसाद और प्रकाश कुमार शामिल हैं। इन लोगों के पास से छह किलोग्राम गांजा के साथ 72 हजार 597 रुपए बरामद किया गया है। उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने गढ़वा थाना में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हूर मधेया स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना पर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने हूर मधेया में चंद्रदेव च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.