नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी विनफास्ट VF MPV 7 के साथ भारत में अपना पोर्टफोलियो बढा़ने वाली है। कंपनी ये 7-सीटर कार को 15 अप्रैल को लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 21,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसे रिजर्व कर सकते हैं। इस मॉडल का एक कमर्शियल वर्जन भी आएगा, जिसका नाम लिमो ग्रीन (Limo Green) होगा। अब इस बात की डिटेल सामने आई है कि VF MPV 7 को 6 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। डिटेल के मुताबिक, VF MPV 7 के कलर ऑप्शन में इन्फिनिटी ब्लैंक (Infinity Blanc), जेट ब्लैक (Jet Black), जेनित ग्रे (Zenith Grey), सोलर रूबी (Solar Ruby), मूनलिट ओशन (Moonlit Ocean) और इंट्रोस्पेक्टिव ब्राउन (Introspective Brown) शामिल हैं। 6 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के अलावा इसके इंटीरियर में 2 कलर ...