उरई, जून 17 -- कोंच। संवाददाता विधायक के प्रयास से नगर की सबसे व्यस्ततम और प्रमुख मार्कंडेयश्वर तिराहे से पंचानन चौराहे तक की दो किमी सड़क का भूमिपूजन किया।

भूमि पूजन कार्यक्रम कोंच नगर में मार्कण्डेश्वर तिराहे से पंचानन चौराहे तक सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने इस परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्य पर लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता लगभग दो किलोमीटर लंबी इस सड़क की वर्तमान चौड़ाई 7 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बताया कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती थी। सड़क के चौड़ीकरण से आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा।

महत्वपूर्ण सड़कों का जाल यह मार...