गौरीगंज, जनवरी 30 -- अमेठी। किसान परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जनपद में बदहाल है। योजना के तहत स्वीकृत होने के बावजूद 128 पीड़ित परिवार आज भी सहायता राशि के इंतजार में हैं। अपनों को खो चुके ये परिवार दफ्तर-दफ्तर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। आंकड़ों के अनुसार जनपद में योजना के अंतर्गत कुल 589 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 320 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 168 आवेदन विभिन्न कमियों के चलते निरस्त कर दिए गए। सबसे गंभीर स्थिति उन 128 आवेदनों की है, जिनका भुगतान अब तक नहीं हो सका है। इन लंबित मामलों में कुल 6 करोड़ 60 हजार रुपये की धनराशि निहित है। जिसकी मांग परिषद से की जा चुकी है। योजना के तहत अंतिम बार भुगतान 28 नवंबर 2025 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.