उरई, मार्च 17 -- कोंच। मारकंडेश्वर तिराहे से लेकर पंचानन तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को स्थानीय विधायक मूलचंद्र निरंजन की पहल पर शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पर नगर के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विधायक ने बताया कि मारकंडेश्वर तिराहे से लेकर पंचानन स्थित सरदार पटेल चौक तक की 2 किमी सड़क पीडब्ल्यूडी द्वारा 10 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी जिसके लिए शासन द्वारा 6 करोड़ 9 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। विधायक ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर नवीन गल्ला मंडी, ब्लॉक कार्यालय, विद्यालय है, इसके अलावा इसी सड़क मार्ग से होकर नदीगांव, जालौन, क्योलारी की ओर जाना रहता है। कोंच बाईपास मार्ग का जुड़ाव भी इसी सड़क से है इसलिए इस सड़क का 10 मीटर चौड़ीकरण जरूरी था। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश जर्जर मुख्य सड़कों और गांवों को जोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.