नई दिल्ली, जुलाई 8 -- देश के सेडान सेगमेंट में मारुति सुजुकी डिजायर का दबदबा बरकरार है। इसकी सेल के सामने सेगमेंट के साथ कई दूसरे सेगमेंट के मॉडल भी फेल हैं। दरअसल, पिछले महीने यानी जून में डिजायर की कुल 17,899 यूनिट बिकीं। जबकि, टॉप-9 की लिस्ट में शामिल अन्य सभी मॉडल की मिलकर भी 13,284 यूनिट बिकीं। यानी अकेले डिजायर ने इन सभी 9 मॉडल को 4,615 यूनिट के अंतर से पीछे छोड़ दिया। डिजायर के पास सेगमेंट का 57% से ज्यादा मार्केट शेयर रहा। जबकि, दूसरे नंबर पर रहने वाली हुंडई ऑरा 19% से ज्यादा मार्केट शेयर हासिल करने में कायमबा रही। चलिए एक बार सेगमेंट के टॉप मॉडल की सेल को देखते हैं। पिछले महीने की बेस्ट सेलिंग सेडान की मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की जून 2026 में 17,899 यूनिट बिकीं। जबकि, जून 2025 में इसकी 15,484 यूनिट बिकी...