6 अवैध भट्टियां ध्वस्त, 10 हजार किलो महुआ नष्ट
जमशेदपुर, जून 5 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया है। कदमा, सोनारी और पोटका थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 300 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई तथा 6 अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर और जयप्रकाश नगर में संचालित अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापा मारकर 90 लीटर शराब जब्त की। सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर से 30 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पोटका थाना क्षेत्र के पहाड़भांगा और रानीकुदर गांव के समीप नदी किनारे चल रही अवैध भट्टियों पर भी कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 2 गिरफ्तार यहां से 180 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई और शराब निर्माण में इस्तेमाल हो रहे करीब 10 हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.