बरेली, अप्रैल 6 -- फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाने वाले किसानों को एक ओर मौका मिलेगा। छह अप्रैल से 31 मई 2026 तक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जाएगी। ऐसा किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए किया जा रहा है।उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडे ने बताया, प्रदेश सरकार किसानों को बिचौलियों से बचाने और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को पहुंचाने के लिए एग्रीस्टेक परियोजना लागू कर रहा है। प्रत्येक राजस्व ग्राम के प्रत्येक किसान को सम्मिलित करते हुए मोबाइल एप के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री न करा पाने वालों को एक और मौका 06 अप्रैल से 31 मई तक दिया जाएगा। 31 मई तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य हर पात्र किसान को डिजिटल डाटाबेस से जोड़ना है। किसान भाई जल्द से जल्द अपनी आईडी बनवा लें, ताकि उन्हें सरकारी खरीद और अन्य योजनाओं का लाभ लेने में कोई असुविधा न हो।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.