बेगुसराय, मार्च 22 -- बीहट। विस्तारीकरण परियोजना में लगे कंपनी प्रबंधन के द्वारा किये जा रहे शोषण के विरोध में ठेका मजदूर 6 अप्रैल से भूख हड़ताल करेंगे। ठेका मजदूर संघर्ष समिति के संयोजक लालबाबू कुमार ने बताया कि समिति ने कंपनी प्रबंधन समेत अन्य संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर मांगों की दिशा में सकारात्मक पहल शुरू करने की मांग की है। जिला श्रमिक कार्य प्रमुख शंभू कुमार ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर ठेका श्रमिकों ने 2 फरवरी को शांतिपूर्ण हड़ताल की थी। प्रबंधन की शह पर ठेका मजदूरों का नेतृत्व कर रहे लालबाबू की गिरफ्तारी हुई थी। बाद में केन्द्रीय श्रम आयुक्त पटना के समक्ष त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी और प्रबंधन ने 15 दिनों के भीतर ठेका मजदूरों की मांगों की दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया था। लेकिन, अब तक कंपनी टालमट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.