नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- Vivo V80 अब बस कुछ दिनों में भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है, जहां कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। माइक्रोसाइट के अनुसार, नए Vivo V80 में 1.5K 144 हर्ट्ज डिस्प्ले होगा। यह एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ आएगा और इसमें 7000mAh की बैटरी होगी। इसके साथ, Vivo S2 FE भी भारतीय बाजार में डेब्यू करेगा। चलिए एक-एक कर जानते हैं इन दोनों फोन्स में क्या खास मिलने वाला है...Vivo V80 भारत में लॉन्च की तारीख वीवो ने कन्फर्म किया है कि Vivo V80 भारत में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद, यह फोन वीवो इंडिया की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। यह स्मा...