नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Penny Stock: पेनी स्टॉक जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड (Jonjua Overseas Ltd) ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। 7 महीने में कंपनी दूसरी बार बोनस शेयर देने जा रही है। इस बार कंपनी की तरफ से 7 शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे। बता दें, इस पेनी स्टॉक का दाम शुक्रवार को मार्केट क्लोजिंग के वक्त पर 5 रुपये से भी कम था। यह भी पढ़ें- LPG सिलेंडर हुआ 209 रुपये तक सस्ता, तत्काल टिकट के नियमों में भी बदलाव24 पर 7 शेयर मिलेंगे बोनस (Jonjua Overseas Ltd Bonus share updates) स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में पेनी स्टॉक ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 24 शेयर पर 7 शेयर बोनस के तौर पर निवेशकों को मिलेगा। इस बोनस इश्यू के लिए जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड ने अभी रिकॉर्ड डेट का फैसला नहीं किया है।लगातार बोनस शेयर देती आ रही है कंपनी...