कोडरमा, सितम्बर 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिले की योगासन खिलाड़ी पलक कुमारी का चयन बैक बैंडिंग इवेंट में 6वीं जूनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025 के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 27 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में आयोजित की जा रही है। पलक, सी. डी. बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा हैं और आकाश योग केंद्र, झुमरी तिलैया में योग का प्रशिक्षण योग शिक्षिका ईशा कुमारी एवं योगाचार्य आकाश सेठ के निर्देशन में ले रही हैं। पलक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है; उनकी माता गायत्री देवी घर-घर जाकर काम करती हैं। पलक कोडरमा जिले की पहली लड़की हैं जिनका चयन जूनियर राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके लिए वह रोजाना 6 घंटे योगासन का अभ्यास करती रही हैं। पलक का मानना है कि इस प्रतियोगिता के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.