6जी तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग मजबूत हुआ
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत ने 6जी तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि भारत ने 6जी नेतृत्व और सुरक्षा के लिए आह्वान का समर्थन किया है। इसके साथ ही भारत इस पहल में शामिल होने वाला 25वां देश बन गया है। इस पहल का उद्देश्य अगली पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क को खुला, सुरक्षित, मजबूत और अलग-अलग देशों की तकनीकों के बीच आसानी से काम करने योग्य बनाना है। भारत समेत 25 देश मिलकर सुरक्षित 6जी वायरलेस नेटवर्क के विकास को तेज करने और इसके लिए अपनी-अपनी रणनीतियों में तालमेल बनाने की दिशा में काम करेंगे। यह भी पढ़ें- BSNL 5G कब होगा लॉन्च? पुराने SIM में चलेगा या नया SIM लेना पड़ेगा; जानें सब कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.