नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कॉनली ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार बैटिंग की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 गेंद में 182 रन की साझेदारी हुई, जिसके बदौलत पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 240 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह के जल्दी आउट हो जाने के बाद कूपर कॉनली और प्रियांश ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और 6 ओवर में 63 रन ठोक दिए। पावरप्ले खत्म होने के बाद ये दोनों बल्लेबाज नहीं रुके और एडन मार्करम के एक ओवर में 32 रन बटोर लिए। कूपर कॉनली और प्रियांश आर्या ने लगभग हर ओवर में बड़े शॉट लगाए और सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। पंत ने इस वजह से एडन मार्करम को गेंदबाजी करवाई। लेकिन कूपर कॉनली ने पारी के 13वें ओवर में एडन मार्करम के खिलाफ शुरुआती तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े, जिसके बाद लग रहा था कि शायद ...