5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, पंजाब के प्राइवेट स्कूलों पर कसा शिकंजा; बढ़ा शुल्क लौटाने के आदेश
चंडीगढ़, जून 3 -- पंजाब के प्राइवेट स्कूल अब पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मनमानी फीस वसूलने वाले निजी विद्यालयों पर शिकंजा कस दिया है। सीएम भगवंत मान ने खुद इसकी घोषणा की। इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में कानून लाया जाएगा। चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम मान ने कहा कि पहले तीन साल में जिस स्कूल ने 15 फीसदी फीस बढ़ाई है, उन्हें पेरेंट्स को रिफंड करना होगा। सीएम ने कहा कि पहले स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ाते थे अब उनकी मनमानी नहीं चलेगी। सीएम मान ने कहा कि अमृतसर में 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी, एक होनहार छात्रा स्कूल माफिया का शिकार बन गई। स्कूल ने मनमानी फीस वसूलने का दबाव बनाया और छात्रा को प्रताड़ित किया। छात्रा को जान देने के लिए मजबूर किया गया। इसलिए, हम निजी स्कूलों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.